इंदौर नगर निगम कार रिमूवल दल शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम में लगातार कार्यरत है। इसी क्रम में शहर के सराफा क्षेत्र में आज आयुक्त के निर्देश पर रिमूवल दल पहुंचा और फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाने के लिए समझाया, वहीं कई दुकानों को हटाया भी गया। नगर निगम के सहायक रिमूवल अधिकारी वीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सर्राफा क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम और निकलने का रास्ता नहीं होने की शिकायत के बाद इंदौर नगर निगम द्वारा फुटपाथ पर लगी हुई दुकानों को हटवाने के लिए आज समझाइश दी गई। हालांकि पहले भी राजवाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाने के लिए मुहिम चलाई गई थी, किंतु स्थिति आज भी जस की तस है। वही सराफा के व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार के दोनों और फुटपाथ पर इतनी दुकानें लग जाती है कि उनका व्यापार भी इससे प्रभावित हो रहा है। वहीं इसके कारण बाजार से निकलने वाले वाहन व आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है, जिसके कारण जाम भी आए दिन लग जाता है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









