सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश

कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जाटव ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे एक माह के भीतर सीएम हेल्पलाइन के सभी प्रकरण निराकृत कर सूचित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के अधिकांश प्रकरण एल-वन पर ही निराकृत हो जाना चाहिये। इस मामले में किसी भी प्रकार की लालफीताशाही और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि विलम्ब के लिये संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख जिम्मेदार होंगे। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और राज्य शासन के पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के पत्रों का समयसीमा में निराकरण जरूरी है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री जाटव ने आदिम जाति कल्याण और पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे छात्रवृत्ति के प्रकरणों में सभी विद्यार्थियों के आधार सीडिंग करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, कृषि विभाग और उद्यानिकी विभाग की भी समीक्षा की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिनेश जैन और अपर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!