सिक्का स्कूल ने 20 सालों से नहीं भरा टैक्स, तालाबंदी करने पहुंची निगम की टीम

हर साल स्कूली बच्चों से लाखों रुपए की फीस वसूली करने वाले सीबीएसई स्कूल भी रियायती दरों पर ली गई जमीनों का संपत्ति कर भी देने को तैयार नहीं है, इंदौर के सिक्का स्कूल में भी ऐसे ही मामले के चलते आज नगर निगम जोन क्रमांक 7 की राजस्व वसूली टीम स्कूल को सील करने पहुंच गई, हालांकि आज स्कूल में सीबीएसई परीक्षा आयोजित होने के कारण स्कूल प्रबंधन ने बकाया राजस्व जमा करने के लिए 1 दिन की मोहलत मांगी। दरअसल ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के पास स्थित सिका स्कूल प्रबंधन ने 2001 से अपने 38 हजार 700 वर्ग फीट खेल मैदान और बकाया करीब 50 लाख रुपए का टैक्स बीते 20 सालों से भरा ही नहीं। इस बीच निगम प्रशासन ने जब भी बकाया वसूली का प्रयास किया तो स्कूल प्रबंधन ने कोई ना कोई असमर्थता जता दी अब जबकि शहर भर में वसूली अभियान चलाया जा रहा है तो नगर निगम जोन क्रमांक 7 का राजस्व अमला आज सुबह ही सिक्का स्कूल में तालाबंदी और वसूली की कार्रवाई करने पहुंच गया। हालांकि इस दौरान मौजूद स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों ने फिर परीक्षा होने का हवाला दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि प्रबंधन से चर्चा के बाद कल तक यह राशि जमा कर दी जाएगी। इसके बाद राजस्व अमला अपार आयुक्त के निर्देश पर 1 दिन की मोहलत देखकर लौट आया। इधर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो भी बड़े बकायदार रहे हैं। यदि उन्होंने जल्द ही बकाया टैक्स की राशि जमा नहीं की तो वसूली और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम अपर आयुक्त के निर्देश मिलने पर लौट गई।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!