इंदौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। कुछ ऐसा ही मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के प्रेस काॅम्पलेक्स चैराहे पर आया है। यहां तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में जा घुसा। घायल वाहन चालक को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला देर रात एमआईजी थाना क्षेत्र के प्रेस कॉम्प्लेक्स चैराहे का है। जहां तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक संतुलन खो बैठा और बिजली के पोल में जा घुसा। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। तत्काल राहगीर उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम आकाश निवासी बड़ी ग्वालटोली बताया जा रहा है। आकाश शादी में षामिल होने के लिए उज्जैन के लिए बाइक से निकला था, लेकिन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचा दिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









