रिक्त भर्तियों के लिए कृषि छात्रों का आमरण अनशन जारी

करीब कई दिनों तक अपनी जायज मांगों को लेकर कॉलेज के मुख्य द्वार पर बैठे कृषि महाविद्यालय के छात्रों का सब्र का बांध टूटा और अब खाली पड़े 5 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर नौकरी के लिए आमरण अनशन पर जाना पड़ा। कृषि कॉलेज के छात्रों द्वारा आमरण अनशन का आज तीसरा दिन है लेकिन अभी तक छात्रों को मिलने किसी अधिकारी ने जहमत तक नहीं उठाई। उसी से नाराज कृषि छात्रों द्वारा आज अपना मुंडन करवा कर सरकार का पिंडदान भी किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय के छात्रों को वर्तमान सरकार और पूर्व सरकार से शिकायत है कि हजारों की संख्या में अलग-अलग कैटेगरी के पद खली है। उन्ही मांग को लेकर समस्त कृषि महाविद्यालयों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 11 फरवरी से आंदोलन की राह पकड़ी थी, और अब समस्त 12 कृषि महाविद्यालय में छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। नाराज छात्रों द्वारा कल विरोध स्वरूप चक्का जाम भी किया गया। सरकार कोई भी हो आमजन और छात्रों के गुस्से का सामना तो करना ही पड़ता है। जैसा कि वर्तमान में राज्य में बैठी कमलनाथ सरकार को कृषि महाविद्यालय के छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें की कृषि के क्षेत्र में अलग-अलग कैटेगरी में तकरीबन 5 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं और अब महाविद्यालयों से पास हुए छात्रों को शिक्षा पूरी कर लेने के बाद पहली अति आवश्यक चीज नौकरी चाहिए होती है। इंदौर से ही द्वारा कृषि महाविद्यालयों में नौकरी न मिलने से बेरोजगारी से छात्र आंदोलन की राह पर चल रहे हैं और इंदौर के कृषि महाविद्यालय में भी 3 छात्र अजय गांगले, देवेंद्र जाट और लक्षमण ने आमरण अनशन पर बैठ कर शासन तक अपनी बात पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। आमरण अनशन पर बैठे छात्रों को अभी 16 घंटे ही हुए लेकिन छात्रों के चेहरे अभी से भूख दिखाई देने लगी है। छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार कोई स्पष्ट जवाब लिखित में नहीं देती है अनशन जारी रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!