अगर इंटरनेट का सही उपयोग किया जाए तो यह कई कामों में आ सकता है लेकिन कुछ मनचले व बदमाश इसका उपयोग गलत कामों में भी करते हैं, जिसमें वह खुद ही उलझते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक अखिलेश नामक मनचला लगातार महिला को इंटरनेट कॉलिंग कर परेशान कर रहा था। जब महिला ने इंटरनेट कॉलिंग उठाना बंद कर दी तो मनचले युवक ने महिला से वाॅट्सअप पर अश्लील बातें करना शुरू कर दी। महिला जब इन सभी चीजों से परेशान होने लगी तब महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए एड्रेस ट्रेस किया। चोर के घर का पता चलने पर पुलिस ने उसके घर पर ही जाकर दबिष दे दी, जहां पर मनचला युवक पकड़ा गया। पूछताछ में मनचले युवक ने पुलिस को कई चैकाने वाले जवाब दिए हैं। जिसमें उसने बताया कि उसने इंटरनेट के माध्यम से एक ऐसी ऐप डाउनलोड कर ली थी जिससे वह इंटरनेट कॉलिंग किया करता था और सामने वाले के पास फोन का नंबर भी नहीं जाता था। इसी से वह महिला को लगातार परेशान कर रहा था। बहरहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









