इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित पालदा से पिछले दिनों एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने बदमाश युवक से युवती को बरामद कर परिजनों को सौप दिया है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा में रहने वाली नाबालिग युवती के परिजनों ने थाने में युवती के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। षिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच षुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस द्वारा तैनात किए गए मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि अमित नामक युवक नाबालिग युवती को अपने साथ क्षेत्र में ही घुमा रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर अमित को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस पकडे़ गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









