इंदौर नगर पालिका निगम के ठेकेदार इन दिनों भुगतान नहीं मिलने से नाराज है और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ ठेकेदारों द्वारा लगातार जारी विरोध प्रदर्शन के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने भी सख्त रवैया अपनाने की तैयारी कर ली है।
भुगतान नहीं मिलने से नाराज नगर निगम के ठेकेदार लगातार सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ठेकेदारों का प्रदर्शन लगातार तीन दिनों से जारी है। बुधवार को भी ठेकेदारों ने नगर निगम के अलग-अलग जोन कार्यालय पर पहुंचकर अपना विरोध जताया। दूसरी तरफ नगर निगम ने भी ठेकेदारों के इस विरोध प्रदर्शन पर अपनी निगाहें टेढ़ी कर दी है। निगम कमिश्नर आशीष सिंह के मुताबिक ठेकेदारों का यह आंदोलन पूरी तरह से अनुचित है और इन ठेकेदारों से सख्ती से ही निपटा जाएगा। निगम कमिश्नर आशीष सिंह के रवैये से साफ है कि आने वाले दिनों के प्रदर्शनकारी ठेकदारों के लिए मुसीबतें बढ़ सकती है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









