17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। 26 मार्च को होने वाले चुनाव में मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों पर भी वोटिंग होगी।
राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस में हलचल तेज हो चली है। एक तरफ जहां कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है, और एक के बाद दावेदार ताल ठोक रहे है। वही दूसरी तरफ कमलनाथ सरकार में सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने चुनाव से पहले राज्यसभा में तीनों सीटे जीतने का दावा किया है। वही बीजेपी को चुनौती दे डाली है। दरअसल, आज मीडिया से चर्चा करते हुए गोविंद सिंह ने राज्यसभा चुनाव जीतने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं शिवराज सिंह की तरह लफ्फाजी नहीं करता। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस दो सीट और बीजेपी 1 सीट जीतेगी। बीजेपी को चुनौती देता हूं कि, उसकी राज्यसभा चुनाव में बुरी हार होगी। वहीं मंत्री ने कमलनाथ सरकार के कामों को लेकर कहा कि, शिवराज सिंह चैहान सिर्फ घोषणा करते थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो काम किया है। उसकी तारीफ हो रही है। लोग खुश है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









