इंदौर नगर पालिका निगम ने बुधवार को स्कीम नंबर 103 में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। दोनों ही बिल्डिंगों का निर्माण नक्शे के विपरीत किया जा रहा था।
इंदौर नगर पालिका निगम ने बुधवार को दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर निगम की टीम सुबह स्कीम नंबर 103 में पहुंची। यहां पर दो निर्माणाधीन भवनों को नक्शे के विपरीत तैयार किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलते ही नगर निगम ने योजना के साथ यहां पहुंचकर बिल्डिंग के अवैध हिस्से को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









