कोठारी मार्केट के व्यापारियों ने किया मेट्रो ट्रेन का विरोध

इंदौर के कोठारी मार्केट के व्यापारियों ने बुधवार को अपना व्यापार बंद कर विरोध जताया। दरअसल व्यापारी मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन को लेकर यहां की जाने वाली तोड़फोड़ से नाराज हैं। हालांकि निगम आयुक्त आशीष सिंह का कहना है कि कोठारी मार्केट नगर निगम के अधीन है, लेकिन फिर भी मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए जिन व्यापारियों को थोड़ी परेशानी होगी उन्हें नई बिल्डिंग तैयार कर दी जाएगी।
इंदौर में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से पहले विरोध की तस्वीरें सामने आई है। मामला कोठारी मार्केट से जुड़ा है। दरअसल मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का कुछ हिस्सा अंडरग्राउंड होगा जो जेल रोड से होता हुआ जाएगा। इससे कोठारी मार्केट का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा, जिसके लिए तोड़फोड़ भी करना होगी। यही वजह है कि कोठारी मार्केट के व्यापारी इस तोड़फोड़ के खिलाफ विरोध पर उतर आए और बुधवार को अपनी दुकानें बंद कर मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि कोठारी मार्केट से कई लोगों का रोजगार चलता है, यदि यहां पर इस तरह की कार्रवाई की गई तो कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे। हालांकि निगम आयुक्त आशीष सिंह का कहना है कि कोठारी मार्केट नगर निगम की संपत्ति है, लेकिन फिर भी व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए उन्हें एक नया भवन भी बना कर दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!