तेजाब, खुदा गवाह, धड़कन, सपूत सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में अपना सिक्का जमाने वाले फिल्म अभिनेता किरण कुमार इंदौर में आज मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने इंदौर की जमकर तारीफ की और शहर में होने वाले आईफा अवार्ड को लेकर भी अपनी राय रखी।
अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाने वाले फिल्म अभिनेता किरण कुमार ने पत्रकारों के सामने अपने कई तरह के अनुभव साझा किए। उन्होंने इंदौर की जमकर तारीफ की और शहर में होने वाले आइफा अवार्ड को लेकर सीएम कमलनाथ की भी सराहना की। एक निजी शैक्षणिक संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत करने आए किरण कुमार ने कहा कि वह देश के सभी प्रधानमंत्रियों पर एक पोलिटिकल शो करने जा रहे है, लेकिन वह राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहते। उन्होंने बॉलीवुड शब्द को लेकर कहा कि इसे हिंदी फिल्म जगत कहे बॉलीवुड नहीं। उनका कहना है कि ना जाने किसने हिंदी फिल्म जगत को बॉलीवुड शब्द दिया है। हम हॉलीवुड से ज्यादा फिल्म देते है, वह बोले कि हम वर्ष में करीब 2 हजार फिल्में देते है जबकि होलीवुड 600 फिल्में बनाता है। हम हॉलीवुड से बड़े है। इस दौरान किरण कुमार ने इंदौर के खानपान को लेकर भी तारीफों के पुल बांधे और कहा कि मैं यहां से कई खाने की चीजें मुंबई मंगवाता हूं और भी कई सवालों के जवाब किरण कुमार ने बेबाकी से दिए।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









