बेशकीमती जमीन के लिए जनसुनवाई में पहुंचा पीड़ित किसान

नीमच में रहने वाला किसान जगदीश पालीवाल इंदौर जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी पीड़ा व्यक्त की। उसने पुलिस के आला अधिकारियों को बताया कि उनकी करोड़ो रुपए की जमीन हड़पने वाले भू माफिया गिरीश मतलानी और उसके साथियों के द्वारा उनके और उनके साथियों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। वही उनके द्वारा की गई शिकायत पर अब तक जांच ही चल रही है और अपराधी बेखौफ घूम रहे है।

यह है पीड़ित किसान जगदीशप्रसाद पालीवाल जो अपनी करोड़ों की बेशकीमती जमीन की लड़ाई लड़ते लड़ते परेशान हो गए हैं। इंदौर डीआईजी ऑफिस जनसुनवाई में वह अपनी पीड़ा लेकर एक बार फिर पहुंचे। जगदीश पालीवाल ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि होटल वाॅव जिस जमीन पर बनी है। उस जमीन की एफआईआर ईओडब्ल्यू में दर्ज करा दी गई है, लेकिन अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही उनके द्वारा ब्लैकमलिंग और धमकाने की शिकायत मुख्य आरोपी गिरीश मतलानी सहित अन्य के खिलाफ विजय नगर पुलिस में की गई, जिस पर एफआईआर दर्ज हो गई, लेकिन अब तक गिरीश मतलानी सहित अन्य आरोपी फरार हैं।
आरोपियों ने किसान और उनके सहयोगियों के विरूद्ध गोविंदपुरा थाना भोपाल में एक झूठा प्रकरण पंजीबद्ध करवाया था। उस प्रकरण की विवेचना में हमारे द्वारा इनकी संचालित गैंग के खिलाफ पूर्ण सबूत देने पर प्रकरण झूठा पाया गया था। साथ ही झूठे प्रकरणों में इनकी गैंग जो भोपाल में यावर खान संचालित करता है उनके द्वारा पुनः झूठा परिवाद न्यायालय भोपाल में वंदना नाहटा के द्वारा प्रस्तुत करवाया गया। इसके बाद पुनः वंदना नाहटा द्वारा धमकाने का अजाक थाने से प्रकरण वापस लेने की फर्जी शिकायत भोपाल में की गई है। जिसमें भी हमारे द्वारा समस्त साक्ष्य पेश करने पर आवेदन खारीजी की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित ने जनसुनवाई में पहुंचकर आला अधिकारियों से इंसाफ की मांग की है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!