इंदौर में पहली बार 1985 में महाराणा प्रताप की जयंती पर शौर्य यात्रा निकालने की शुरुआत करने वाले ठाकुर विजय सिंह परिहार का 75 वां जन्मोत्सव आश्रम में सोमवार को मनाया गया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण को लेकर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, आरक्षण गरीब तबके को मिले तो हमें खुशी मिलेगी।
क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा करीब 30 वर्ष पहले, पहली बार गांधी हॉल से महू नाका स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा तक शौर्य यात्रा निकाली गई थी। जो, की पूरे प्रदेश में पहली शौर्य यात्रा थी। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की जयंती पर छुट्टी घोषित की थी। वह हमेशा से समाज उत्थान के कार्यों से जुड़े रहें। समाज को संगठित करने के लिए हमेशा से अहम भूमिका निभाते रहे हैं, और आज भी समाज उनके अनुभवों का भरपूर लाभ ले रहा है। आर्थिक आधारित आरक्षण के लिए हमेशा से अपनी आवाज बुलंद करने वाले परिहार दो बार जन जागरण रथ यात्रा में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं यह यात्राएं कश्मीर से कन्याकुमारी और कन्याकुमारी से दिल्ली तक निकाली गई थी, उनका मानना है कि, देश को बचाना है तो जाति आधारित आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। क्योंकि गरीब परिवार सभी समाजों में होते हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









