मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। वहीं उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में कई वरिष्ठ लोग हैं जो अध्यक्ष पद को भलीभांति संभाल सकते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद रहे लक्ष्मण सिंह ने सज्जन सिंह वर्मा के एक किचन केबिनेट वाले बयान पर कहा कि, अपनी बात कहने के लिए मंत्री वर्मा स्वतंत्र है, उन्होंने यह बयान क्यों दिया है, ये तो वही जान सकते है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर उन्होंने अपनी राय देते हुए कहा, कि, जो गली मोहल्ले से लगाकर प्रदेश की राजनीति में हर कार्यकर्ता को समझे, उसे अध्यक्ष बनना चाहिए, कांग्रेस में कई वरिष्ठ लोग हैं जो अध्यक्ष पद को भलीभांति संभाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी खरगोश है तो कांग्रेस कछुआ है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन रेस कछुआ ही जीतेगा। हम पूरा ध्यान अपने संगठन को मजबूत करने में लगा रहे हैं। ट्रंप और मोदी के मिलने के मुद्दे को लेकर पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, अमेरिका काफी शक्तिशाली है और भारत से उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं। वही लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, पहले भी कई विदेशी मेहमान हमारे यहां डील करने आए हैं, लेकिन इतना खर्च नहीं हुआ। आखिर सौ करोड़ रुपए खर्च करने की क्या जरूरत थी, और ट्रंप को सोने की थाली में खाना क्यों खिलाया गया, यह बात उनकी समझ से परे है। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को नकारात्मक में नहीं देखना चाहिए। यह डिफेंस डील हुई है भारत और अमेरिका के बीच 3 बिलियन डॉलर की डील हुई है। इसकी आवश्यकता भी भारत को थी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









