चोरों से पुलिस ने बरामद किए 124 मोबाइल फोन

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो भीड़-भाड़ व सुनसान इलाको में चोरी व छीना झपटी कर मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे। क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों से 124 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
इंदौर में लगातार बढ़ रही मोबाइल लूट की वारदात को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वही आज पुलिस ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते थें। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ युवक चिमन बाग क्षेत्र में सस्ते दामों पर मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे हैं। वही टीम ने घेराबंदी कर इन युवकों को पकड़ा तो इनके पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन मिले। पुलिस के पूछे सवालों का आरोपी संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वह सारे मोबाइल चोरी और लूटे हुए है। आरोपी मोबाइल लूटकर जेल रोड स्थित दुकानों से पहले इनका लॉक तुड़वाते थे और इनका आईएमईआई नंबर चेंज कर इन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। वही इन आरोपियों की निशानदेही पर उन व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया गया जो इस व्यापार में लिप्त थे। कुल मिलाकर पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!