इंदौर नगर पालिका निगम के ठेकेदारों के बीच लंबे समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। यहीं वजह रही कि सोमवार को ठेकेदारों कि नाराजगी खुलकर सामने आई। भुगतान नहीं मिल पाने से नाराज ठेकेदार ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।
इंदौर नगर पालिका निगम के ठेकेदार अब भुगतान के लिए सड़क पर उतर गए है। सोमवार को नगर निगम के ठेकेदारों ने निगम परिसर में प्रदर्शन करने के साथ ही जमकर नारेबाजी की। ठेकेदारों का कहना है कि पिछले लंबे समय से उनका भुगतान नहीं हो पाया है, जिसके कारण उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदारों ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी भी अब उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। जल्दी भुगतान नहीं होने की दशा में ठेकेदारों ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









