मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले पटवारियों का संभागीय सम्मेलन रविवार को केट रोड के दिया गार्डन में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पटवारियों ने हिस्सा लिया। अतिथि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट भी शामिल हुए, जिनके सामने पटवारियों ने अपनी बात रखीं।
मध्यप्रदेश पटवारी संघ में पूरे प्रदेश के हजारों पटवारी जुड़े हैं। पटवारियों के इस मजूबत संगठन के बैनर तले हर संभाग में पटवारियों के हित की रक्षा के लिए बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में केट रोड के दिया गार्डन में इंदौर का संभागीय पटवारी सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम की कमान योगेंद्र श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष, अशोक वाजपेयी जिला अध्यक्ष ने संभाल रखी थी। अतिथि के रूप में मंत्री जीतू पटवारी, तुलसी सिलावट शामिल हुए। इस संभागीय बैठक में पटवारियों ने वेतन विसंगति की समस्याओं के संदर्भ में विचार-विमर्श किया और आगामी रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष अशोक वाजपेयी का कहना है कि पंद्रह सालों में वेतन विसंगति दूर नहीं हुई है। पहले पटवारी एक डिपार्टमेंट का काम करते थे, अब 28 डिपार्टमेंट का काम करते हैं। लोड बढ़ा दिया, लेकिन वेतन नहीं। पटवारियों को चूहे की तरह समझ रखा है, जो भी नई दवाई आए, पहले पटवारी पर यूज करके देखा जाता है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









