गौ वध रोकने के लिए रेसीडेंसी कोठी में विधायक लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता वाली गोवंश प्रवर समिति बैठक हुई। बैठक में मध्यप्रदेश गोवंश वध पर रोक लगाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। वहीं गौ रक्षा के लिए लोगों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए।
रविवार को रेसीडेंसी कोठी में प्रदेश में गौ वध रोकने के लिए गौ सेवकों ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक में विधायक लक्ष्मण सिंह, कलेक्टर लोकश जाटव के अलावा कई गौशालाओं के प्रमुख आए थे। जिन्होंने गौ पालन में आने वाली परेशानियां भी बैठक में बताई। वहीं अच्छे से गौ पालन हो सके इसके लिए अपने सुझाव भी रखें।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









