वेदमाता सहकारी संस्था के पीड़ितों की विशेष जनसुनवाई

इंदौर के कलेक्टोरेट में वेदमाता एवं मैकेनिक नगर सहकारी संस्थाओं के पीड़ितों की विशेष जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में 40 साल से पीड़ित सैकड़ों लोग पहुंचे और कलेक्टर लोकेष जाटव को अपनी पीड़ा बताई। इन संस्थाओं के पीड़ित सदस्य और प्रशासन के सामने चुनौती इस बात की है कि इन संस्थाओं की जमीन का अधिग्रहण अपनी स्कीमों के लिए आईडीए ने किया है ऐसी स्थिति में इनके प्रकरण कोर्ट में लंबित है।
मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश में भूमाफिया के खिलाफ आपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इंदौर में भी सहकारी संस्थाओं से पीड़ित लोगों के लिए विशेष जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। शनिवार को मैकेनिक नगर के पीड़ितों ने बताया कि संस्था के कर्ता-धर्ता घनश्याम रमानी है, लेकिन उन्होंने किसी और व्यक्ति को मोहरा बना रखा है। सभी तरह की डील रमानी करते हैं। रिपोर्ट होने के बाद भी रमानी पर किसी तरह का खौफ नहीं है। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने 1988 में सदस्यता का पैसा भरा था। पीड़ितों ने पुलिस रिपोर्ट भी कि जिसमें प्लाॅट मिलने का आष्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक उन्हें प्लाॅट नहीं मिला। पीड़ितों ने इस संस्था में बाॅबी छाबड़ा का नाम होने का भी अनुमान जताया है।
शिकायत करने आए कई पीड़ित तो ऐसे भी है, जिनके माता-पिता प्लाॅट की लड़ाई लड़ते-लड़ते इस दुनिया को अलविदा कह गए। वेदमाता संस्था के पीड़ितों का कहना है कि पैसे जमा करने के बाद भी 40 सालों से अब तक प्लाॅट नहीं मिला और पैसा भी नहीं दे रहे। अब जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से उम्मीदे जागी है। लेकिन जब तक प्लाॅट नहीं मिल जाता, तब तक पीड़ित परेशान ही रहेंगे और भूमाफिया बेखौफ। कलेक्टर लोकेष जाटव ने बताया कि दोनों ही संस्थाओं के सदस्यों की वरियता सूची बनाई जा रही है, जिसका प्रकाशन कर दावे आपत्ति बुलाई जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!