इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में 2 लोगों ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर लड़की के साथ जमकर मारपीट की। फिलहाल मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें दो लोग छात्रा को हॉस्टल के अंदर पिटाई करते साफ नजर आ रहे हैं।
इस मामले में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां आज इस मामले को लेकर हॉस्टल की सभी छात्राएं बड़ी संख्या में भवरकुंआ थाने में मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत करने पहुँची। जहां पुलिस ने पीड़ित छात्रों की शिकायत दर्ज कर मारपीट करने वाले युवक को हिरासत में लिया है। छात्राओं का कहना है कि, पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी आए दिन परेशान करते हैं और गाली गलौज करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









