इंदौर नगर निगम द्वारा विधानसभा दो में एक बार फिर बड़ी कार्यवाही की गई, ये कार्यवाही भमोरी से लेकर पाटनीपुरा तक की गई है। बता दें कि अवैध फुटपाथ की कार्रवाई पूरे इंदौर में लगातार की जा रही है।
निगम उपायुक्त रिमूवल महेंद्र सिंह चैहान, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे भारी भरकम रिमूवल दस्ते के साथ भमोरी पहुंचे। और चर्च के सामने करीब 30 वर्षों से अवैध लग रही गुमटियों को हटाया गया है। इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। जिसपर उपायुक्त महेंद्र चैहान ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने कहा कि, यह कार्रवाई बिना पुलिस बल की कार्यवाही थी, साथ ही कहा कि, अगर पुलिस बल की आवश्यकता होगी तो आपर आयुक्त के स्तर पर होगी। कार्रवाई के पहले सभी दुकानदारों को बकायदा नोटिस के जरिए सूचित किया गया था, और कानून के प्रावधानों का पूरा पालन किया गया। साथ ही अनाउंसमेंट के जरिए भी उन्हें अपना सामान हटाने के लिए कहा गया था। बता दे कि यहां पर अवैध गुमटियों और अतिक्रमणों को लेकर कई बार निगम आयुक्त आशीष सिंह को शिकायत मिल रही थी। जिसपर आज कार्रवाई की गई है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









