नगरीय निकाय, नगर निगम, नगर पालिका व ग्राम पंचायत निवार्चन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी तारतम्य में आज जिलाधीश कार्यालय में इंदौर जिले के उप निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संबंधित अधिकारियो की मतदाता सूची कार्यक्रम को लेकर एक बैठक ली।
इस दौरान इंदौर जिले के उप निर्वाचन अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि 24 फरवरी से 30 मई तक मतदाता सूची तैयार करने का कार्य किया जाएगा। मतदाता सूची की तैयारी में कोई त्रुटी न हो और समय पर बिना कोई आपत्ति के मतदाताओं की सूची तैयार हो जाए इन्ही मुद्दों पर बैठक में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि शनिवार को हुई बैठक में सभी नगर निगम के सीएमओ, जनपद पंचायतों के सीईओ, निगम के झोनल अधिकारी, एसडीएम, ईआरओ, एआरओ सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों की कार्य संबंधित समस्या भी सुनी गईं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









