इंदौर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था संभालने वाली 90 वर्ष बुजुर्ग महिला ट्रैफिक वार्डन निर्मला पाठक का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थी।
इंदौर के तमाम चैराहों पर खाकी वर्दी पहनकर अपनी सीटी से ट्रैफिक नियंत्रित करने वाली निर्मला पाठक बाथरूम में गिरने के बाद चल फिर नहीं पा रही थी। निर्मला पाठक किसी पहचान की मोहताज नहीं थी। सड़क पर चलने वालों ने किसी चैराहे पर उन्हें कभी न कभी देखा ही होगा। जब भी किसे बड़े आयोजन की जानकारी मिलती, निर्मला वहां मौजूद रहने की कोशिश करतीं थी। कुछ दिन पहले जब मुख्यमंत्री कमलनाथ को निर्मला पाठक के बीमार होने की जानकारी मिली थी तो उन्होंने कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, और उन्हें सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कहा था।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









