महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवमय हुई उज्जयिनी

-धार्मिक, आध्यात्मिक शिव नगरी उज्जयिनी आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवमय हो गई है। महाशिवरात्रि के पर्व पर महाकाल मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। महाशिवरात्रि पर होने वाली भस्मारती में लाखों आस्थावान श्रद्धालु पहुंच रहे है। आज बाबा महाकाल के दूल्हा स्वरूप का नयनाभिराम दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के साथ कई वीवीआईपी भी पहुंचे है।
शिव नगरी उज्जैन में आज पूरे विश्व के साथ ही महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के मनाया जा रहा है। राजाधिराज बाबा महाकाल का श्रृंगार आज प्रातः होने वाली भस्मारती के बाद दूल्हे के स्वरुप में किया गया है। शिवरात्रि के पूर्व ही महाकाल मंदिर रोशनी से जगमगा रहा है। बाबा की एक झलक पाने को श्रद्धालु लालायित है। आज पूरे शहर में शिवरात्रि मनाई जा रही है और महाशिवरात्रि का उत्साह चारो और देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि पर तड़के होने वाली भस्मारती के लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े है। भस्मरमैया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए हर आम और खास टकटकी लगाए हुए है। शिवरात्रि पर होने वाली भस्मारती में कई वीवीआईपी का भी तांता लगा हुआ है। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के पट तड़के ढाई बजे से खुले है और शनिवार रात 11 बजे शयन आरती के बाद बंद होंगे। इसके बाद बाबा महाकाल को दूल्हा स्वरूप में सजाया जाएगा और 22 फरवरी को सुबह सेहरा दर्शन होंगे। इसी दिन बाबा महाकाल की दोपहर 12 बजे भस्मारती होगी जो साल में 1 बार ही होती है। आज सुबह होने वाली भस्मारती में बाबा महाकाल को हरिओम का जल चढ़ाकर भस्म रमाई गई और मंत्रोच्चार के साथ पूजन अभिषेक व आकर्षक श्रृंगार के साथ बाबा की आरती की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!