महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह चार बजे से शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि के मौके पर इंदौर के सभी प्रमुख शिवालयों में अल सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इंदौर के अति प्राचीन और प्रसिद्ध श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में तो सुबह चार बजे से ही भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थी। कतारबद्ध होकर भक्त भूतेश्वर महादेव के गर्भ गृह में पहुंचे और जल, दूध, बिल्वपत्र और धतूरा अर्पित कर महादेव का अभिषेक किया।
महाशिवरात्रि के मौके पर इंदौर के भूतेश्वर महादेव की छटा निहारने लायक थी। मंदिर का गर्भगृह भक्तों के लिए तड़के तीन बजे ही खोल दिया गया था। सुबह विशेष आरती के बाद भगवान भूतेश्वर के स्पर्श दर्शन की व्यवस्था की गई थी। मंदिर में अलसुबह से ही भक्तों का तांता भी लगना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भूतेश्वर के दर्शन और पूजन अर्चन करने पहुंचे। महादेव के प्रति भक्तों की आस्था का यह उदाहरण ही था कि अलसुबह से मंदिर के बाहर सड़क तक भक्तों कतार की कतार दिखाई दी। भक्तों ने भूतेश्वर महादेव का जल, दूध, बिल्वपत्र, धतूरे और अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया। महाशिवरात्रि की संध्या आरती के मौके पर भूतेश्वर महादेव का राज शाही दरबार सजाया जाएगा, जिसमें भोलेनाथ को महाराजा के रूप में श्रंगारित किया जाएगा। महाशिवरात्रि के मौके पर भूतेश्वर महादेव मंदिर के साथ प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर, गेंदेश्चर महादेव और देवगुराडिया स्थित महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!