इंदौर नगर पालिका निगम के प्रशासक आकाश त्रिपाठी ने अपने पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन बड़ी कार्रवाई की है। पदभार ग्रहण करते समय निगम प्रशासक आकाश त्रिपाठी ने नदियों के शुद्धिकरण अभियान को अपनी प्राथमिकता में रखा था। उसी का असर रहा कि शुक्रवार को नगर निगम की टीम खान और सरस्वती नदी के बीच मौजूद निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची और नदियों के शुद्धिकरण अभियान में बाधा बन रहे निर्माण को सख्ती के साथ हटाया।
इंदौर नगर पालिका निगम ने शुक्रवार को तेजपुर गड़बड़ी के समीप नाले पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। दरअसल गुरुवार को ही नगर निगम के प्रशासक के तौर पर आकाश त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण किया था और साफ कर दिया था कि नदियों का शुद्धिकरण अभियान उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। यही वजह रही कि नगर निगम का अमला अब एक बार फिर नदियों के शुद्धिकरण अभियान को लेकर संजीदा हो गया है। नगर निगम ने तय किया है कि नदियों के शुद्धिकरण अभियान को प्रभावित करने वाले बाधक को सख्ती के साथ हटाया जाएगा। इसी के तहत नगर निगम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए खान और सरस्वती नदी को प्रभावित कर रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









