इंदौर नगर निगम ने आज फिर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लसूड़िया मोरी स्थित मेसर्स पटवा ऑटो मोटिव प्राइवेट लिमिटेड सुरेंद्र पटवा के शोरूम को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस शोरूम पर करीब 41 लाख का संपति कर बकाया था।
मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे निगम अधिकारी धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया कि करीब 6 सालों से कुमार में सर्च पटवा आटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संपत्ति कर जमा नहीं करवाया था। बताया जा रहा है कि प्रदेश के भूत पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के इस शोरूम पर 40 लाख 99 हजार 845 रुपये बकाया थे। निगम अधिकारी ने बताया कि 6 वर्षों से यह संपत्ति कर नहीं भर रहे थे। इस दरमियान इन्हें लगातार निगम द्वारा नोटिस दिए गए। अंत में आज निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर शोरूम को सील कर दिया। इंदौर नगर निगम राजस्व कर चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं जब पटवा के इस शोरूम पर टीम पहुंची और सभी कर्मियों को बाहर निकालकर सिलबंदी कर दी गई।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









