मध्य प्रदेश के राऊ विधानसभा के दौरे पर विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी निकले है। उन्होंने अलग-अलग गांव में जाकर अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को राऊ विधानसभा में एक बड़ा आयोजन होना है। जिसकी तैयारियां भी चल रही है। इस आयोजन में 500 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन मुख्यमंत्री के हाथों होगा और करोड़ों रुपए का किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मंत्री जीतू पटवारी ने राऊ विधानसभा के गांव रालामंडल पहुंचकर यहां के किसानों के बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर अधिकारियों से बात की, और मौके पर ही उनके बिजली के बिलों की राशि कम करने की पहल की। जीतू पटवारी ने बताया कि, सरकार ने सभी के लिए बिजली के बिलों में रियायत दी है। कम यूनिट बिजली जलाने पर कम और ज्यादा जलाने पर ज्यादा बिल आएगा।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









