महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को आस्था और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती के विवाह के आयोजन भी मंदिरों में धूमधाम से मनाए जाएंगे।
इंदौर स्थित गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर पर महाशिवरात्रि का पांच दिनी आयोजन जोर शोर से चल रहा हैं। आज यहां भगवान भोलेनाथ को हल्दी व मेहंदी लगाई जा रही है। हल्दी के कार्यक्रम में महाकाल मंदिर की तर्ज पर भोलेनाथ व माता पार्वती को तेल, हल्दी व चंदन का लेप लगाया जा रहा है। मंदिर में आस्था का आलम ये है कि बड़ी संख्या में महिलाएं और कुंवारी युवतियां भगवान को हल्दी लगाकर हल्दी और गुलाल से होली खेल रही है। मान्यता है कि यदि भगवान को लगी हल्दी कुंवारी लड़की लगाए तो उसकी शादी जल्दी होती है और यदि सुहागन लगाए तो घर मे खुशहाली आती है। यही वजह है कि मंदिर में महिलाओं और युवतियों ने बड़ी संख्या में हल्दी के आयोजन में भागीदारी जताई।
शिवरात्रि के 1 दिन पहले भगवान भोलेनाथ को हल्दी और माता को मेहंदी चूड़ी लगाई गई। इस दौरान महिलाओं ने जमकर गीत संगीत पर नृत्य किया और जमकर होली खेली। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में आज परदेशीपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध गेंदेश्वरधाम पर सैकड़ों की तादाद में लिए महिलाएं भगवान भोलेनाथ का विवाह की तैयारी में जुटी है। उनका कहना है कि शिवरात्रि के 5 दिन पहले भगवान शिव के श्रंगार से लेकर मेहंदी तक के आयोजन किए जाते हैं। साथ ही अविवाहित कन्याए शादी के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कर उपवास भी रखती है। इस दौरान भोपाल से आई एक युवती से जब पूछा गया कि आपको कैसा वर चाहिए तो उन्होंने कहा कि मुझे भगवान भोलेनाथ जैसा भोला भाला वर चाहिए।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









