बॉबी छाबड़ा के घर और कई ठिकानों से किए कागजात जब्त

इंदौर में पकड़ाए इनामी आरोपी बॉबी छाबड़ा की रिमांड खत्म होने से 1 दिन पहले पुलिस द्वारा बॉबी को घर से लेकर दफ्तर और कई ठिकानों पर ले जाकर जरूरी कागजात जब्त किए जा रहे हैं। ताकि किए गए फर्जीवाड़े में पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। वहीं जांच में कई नामी-गिरामी हस्तियों के नाम भी आने की संभावना है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा भू माफियाओं पर नकेल कसने के चलते पिछले दिनों 20 हजार के इनामी आरोपी बॉबी छाबड़ा को क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ कर खजराना पुलिस को सौंपा गया था। बॉबी छाबड़ा कई जमीनी मामलों में सोसाइटी बनाकर फर्जीवाड़ा के मामले में पुलिस को मिली शिकायत के बाद आरोपी बनाया गया है। जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था और वहां से सबूत जुटा शुरू हुआ। सोसाइटी के कागज खंगालने के लिए बॉबी छावड़ा को रिमांड पर लिया गया था, लेकिन बॉबी छाबड़ा का बुधवार को रिमांड खत्म होने से पहले पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिन भर पूछताछ में बताए गए ठिकानों पर बॉबी छाबड़ा को ले जाया गया और जरूरी कागजात जब्त किए गए। वहीं सोसाइटी से जुड़े कई संदिग्धों के बारे में भी बॉबी छाबड़ा से पूछताछ की जा रही है। ताकि अन्य संदिग्धों को भी सोसाइटी के मामले में किए गए फर्जीवाड़े में आरोपी बनाया जा सके। पुलिस बॉबी छाबड़ा से जुड़ी सोसाइटी और जमीन के मामलों में रिमांड पर कई अहम मुद्दों पर खुलासे हो रहे हैं। जिसके चलते पुलिस छाबड़ा से जुड़े ठिकानों पर लगातार कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है। इससे पहले भी छाबड़ा की कई अवैध निर्माणों को पुलिस व प्रशासन द्वारा जमींदोज कर दिया गया था। फिलहाल बॉबी छाबड़ा को बुधवार को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। कयास लगाया जा रहा है कि, पुलिस आगे और रिमांड मांग सकती है ताकि और अधिक पूछताछ कर सबूत जुटाए जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!