बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट

इंदौर के बाणगंगा थाना के महज 200 मीटर दूर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक को माफी मांगने के लिए बुलाया और फिर शराब पिलाकर चाकू से हमला कर दिया। वहीं मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल लेकर गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम आकाश उर्फ लल्ला भोलेनाथ कॉलोनी निवासी है। उसे कल रात इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उसके रिश्तेदार शिवशंकर यादव ने बताया कि, आकाश मजदूरी करता है। कल रात को उसके पास में फोन आया था। अमन और राहुल ने माफी मांगने के लिए बुलाया है। इस पर आकाश आरोपितों से मिलने के लिए चला गया था। कुछ देर बाद अस्पताल से सूचना मिली कि उसे घायल हालत में अस्पताल में लाया गया है। गौरतलब है कि चाकू मारने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि बाणगंगा थाना पास में ही है, इसके बावजूद बदमाशों बदमाशों के हौसले बुलंद है। जहां पर कल रात हत्या हुई है, वहां पर देर रात तक नशेडियों का जमावड़ा लगा रहता है। आसपास के रहवासी और व्यापारी परेशान हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि परिजनों के मुताबिक 14 फरवरी को शादी के दौरान धक्का लगने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी थी कि दो दिनों में वह उसे मार देंगे। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!