छात्र-छात्राओं ने मुंह मीठा कर खुशी का किया इजहार

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अभी तक आपने छात्र नेताओं और छात्रों को प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करतेया अपना गुस्सा जाहिर करते देखा होगा, लेकिन तस्वीरों में जो नजर आ रहा है वह भी छात्र नेता और छात्रों का ही एक अलग अंदाज है। दरअसल इंदौर के गांधीनगर स्थित टैगोर विद्यालय के छात्र तकरीबन 4 महीने से परेशान होने के बाद आज अपनी खुशी का इजहार नाच कर, मुंह मीठा करा कर और प्रबंधन की जयकार कर रहे हैं। गांधीनगर स्थित टैगोर कॉलेज ने छात्रों को भ्रमित करते हुए अपने कॉलेज में प्रवेश दिया। प्रवेश देने के बाद ना ही परीक्षाएं कराई गई और ना ही पूर्व में हुए परीक्षाओं के रिजल्ट छात्रों को दिए। परेशान छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला और शिक्षा से जुड़े ऐसे हर एक दरवाजे को खटखटाया, जहां से उनको राहत मिल सकती थी। लगातार 4 महीने चले इस परिश्रम के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने संबंधित मामले में डीन्स की बैठक बुलाई और यह निर्णय लिया की टैगोर कॉलेज की मान्यता समाप्त कर दी जाए, और परीक्षाएं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ही कराएगा। छात्रों को यह बात की जानकारी मिली तो खुशी के मारे मिठाई, हार, फूल और ढोलक लेकर विश्वविद्यालय जा पहुंचे और अपनी खुशी का इजहार किया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!