स्वच्छता सर्वेक्षण में तीन बार खिताबी हैट्रिक लगा चुके इंदौर की सफाई व्यवस्था के मुरीद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी हैं। मंगलवार को इंदौर पहुंचे सुशील कुमार मोदी स्मार्ट सिटी के ऑफिस भी पहुंचे और यहां महापौर मालिनी गौड़ सहित स्वच्छता अभियान से जुड़े तमाम अधिकारियों से मुलाकात की। खास बात यह रही कि इस मुलाकात के दौरान सुशील कुमार मोदी इंदौर की सफाई व्यवस्था से बेहद प्रभावित दिखाई दिए और यही वजह रही कि उन्होंने अधिकारियों सहित महापौर मालिनी गौड़ से पूछा कि आखिर कैसे इंदौर सफाई के क्षेत्र में इतना अग्रणी रहता है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मंगलवार को इंदौर पहुंचे। अपनी इंदौर यात्रा के दौरान सुशील कुमार मोदी ने जब शहर भर में सफाई व्यवस्थाओं को देखा और इस बात को महसूस किया कि इंदौर शहर की सड़कों पर कचरा जरा सा भी नहीं दिखाई देता है तो उन्होंने सीधे महापौर मालिनी गौड़ से चर्चा करने का मन बनाया। महापौर से चर्चा के बाद तय हुआ कि सुशील कुमार मोदी सफाई अभियान से जुड़े अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुशील कुमार मोदी सीधे स्मार्ट सिटी के ऑफिस पहुंचे, जहां महापौर मालिनी गौड़ सहित उन्होंने स्वच्छता अभियान से जुड़े तमाम अधिकारियों के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सुशील कुमार मोदी ने इंदौर की सफाई व्यवस्थाओं को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी साथ ही यह भी कहा कि इंदौर जैसा साफ शहर उन्होंने कहीं नहीं देखा।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









