भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में भाग लेने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला इंदौर पहुंचे है। साथ उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में भाग लिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला निजी कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर पहुंचे। वे विमानतल से सीधे जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन करने पहुंचे और उनसे मुलाकात की। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि मुझे महाराज का आशीर्वाद समय-समय पर मिलता रहा है, और आज भी उनका आशीर्वाद मुझे मिला है। मैंने आचार्य से देश की मंगल कामना और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया है। लोकसभा स्पीकर के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी आचार्य के दर्शन करने पहुंचे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









