केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चैबे

इंदौर आए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चैबे ने इंदौर के रेसीडेंसी कोठी में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर बताया कि चीन से भारत आए 645 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवाइयों के संकट और दामों पर नियंत्रण रखने के आदेश दिए है। चीन के कारण भारत पर मंडरा रहे जानलेवा कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। भारत सरकार द्वारा संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग के बाद सभी मरीजों के सामान्य पाए जाने से स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राहत की सांस ली है। इधर कोरोना वायरस के कारण चीन से होने वाले दवाओं के आयात पर रोक लगने के कारण देशभर में दवाइयों के दाम और एंटीबायोटिक दवाइयों के संकट का खतरा भी मंडरा रहा है। हालांकि आज इंदौर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चैबे ने दावा किया है कि चीन से होने वाली दवाइयों के आयात के कारण भारत में दवाइयों की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही भारत में दवाइयों के दामों को भी नियंत्रित रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया को भी इस दिशा में लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है आज निधि समारोह में भाग लेने इंदौर पहुंचे चैबे से इंदौर का फार्मा सेक्टर और दवाइयों के ट्रेडर्स और व्यापारी ने भेंट करके आगामी समय में होने वाले दवाइयों के संकट और सप्लाई बाधित होने की आशंका जताई थी। लिहाजा स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने सभी अटकलों को खारिज करते हुए कोरोना को लेकर देश में स्थिति को नियंत्रण में बताया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है लिहाजा पैरामेडिकल स्टाफ और डाक्टरों को भी सभी जरूरी सामान तत्काल मुहैया कराया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!