बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन पहुंचे इंदौर

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन इंदौर में मीडिया से मुखातिब हुए और एनपीआर मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा नहीं लागू करने के मामले पर कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि, कमलनाथ काम चलाऊ मुख्यमंत्री है। कांग्रेस के घर में आग लग गई, और नेता सिंधिया कह रहे हैं कि सड़कों पर उतरेंगे। सीएए भारत के 130 करोड़ लोगों पर लागू नहीं होता, किसी तरह से उन्हें प्रभावित नहीं करता। महात्मा गांधी, नेहरू, मौलाना आजाद ने भी कहा था कि पाकिस्तान से आए लोगों को नागरिकता देंगे, नौकरियां देंगे। भारत के मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश नहीं है। हिंदू से अच्छा दोस्त और नरेंद्र मोदी से अच्छा प्रधानमंत्री नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने लोगों को गरीब बनाया और उन्हें गरीबी रेखा के नीचे पहुंचाया और नरेंद्र मोदी ने उन्हें गरीबी से ऊपर उठाया है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू, लोजपा के साथ सरकार बनाएंगे, उनकी साफ छवि के साथ चुनाव में जाएंगे और 200 से ज्यादा सीटें लाएंगे। प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश से राज्यसभा में जाने के सवाल पर कहा यूपी में प्रभारी बनाई गई तो इतनी मेहनत करी की, कांग्रेस को ही आधा कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!