इंदौर की विजय नगर पुलिस ने ऐसे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो बाहर से विदेशी सिगरेट मंगवा कर इंदौर में बेचते थे। दोनों आरोपियों के पास से करीब 1 लाख की कीमत की विदेशी सिगरेट जब्त की है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि पब, रेस्टोरेंट के आसपास युवाओं को विदेशी सिगरेट बेची जा रही है। और युवा पीढ़ी को एक नशे की ओर झोंका जा रहा है। यह शिकायत मिलने के बाद विजय नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में ही दो दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए दुकान संचालकों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1 लाख कीमत की विदेशी सिगरेट जब्त की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









