इंदौर नगर पालिका निगम की वर्तमान परिषद के कार्यकाल के अंतिम दिन भी कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। वार्ड क्रमांक 70 में 90 लाख की लागत से बनाए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण महापौर मालिनी गौड़ ने किया। इंदौर के वार्ड क्रमांक 70 में नगर निगम ने करीब 90 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया है। मंगलवार को महापौर मालिनी गौड़ ने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही राजमोहल्ला से लेकर वाल्मीकि बस्ती तक 40 फीट की सीमेंट कंक्रीट रोड के निर्माण का भी महापौर मालिनी गौड़ ने भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रताप करोसिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









