निगम परिसर में व्यापारियों का प्रदर्शन

इंदौर नगर पालिका निगम परिसर में सीपी शेखर नगर के समीप बसे दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप था कि, स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर हमें हमारे व्यवसायिक स्थल से बेदखल कर दिया गया और अब हमें नया स्थान भी नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों को भी नया स्थान उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इंदौर नगर पालिका परिसर में मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यह सभी सीपी शेखर नगर उद्यान के समीप व्यापार-व्यवसाय संचालित करते थे। लेकिन पिछले दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते इन सभी दुकानदारों को यहां से बेदखल कर दिया गया था। अब जब स्वच्छता सर्वेक्षण का काम निपट चुका है तो यह सभी दुकानदार अपना व्यापार संचालित करने के लिए नए स्थान की मांग कर रहे है। सभी दुकानदार अपने हाथों में अपनी मांग संबंधी तख्तियां लेकर नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करने पहुंचे। सभी प्रभावित दुकानदारों ने नगर निगम के अधिकारियों को अपनी मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि, इन दुकानदारों की मांग आयुक्त तक पहुंचा दी जाएगी, और प्रयास किया जाएगा कि जल्द ही इन्हें व्यापार व्यवसाय के लिए नया स्थान उपलब्ध करवाया जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!