नकली दवा बनाने वाले ठिकाने पर क्राइम ब्रांच का छापा

मध्यप्रदेश में मिलावट खोरी के खिलाफ शुद्धिकरण को लेकर चलाई जा रही कार्रवाई के मद्देनजर इंदौर क्राइम ब्रांच ने द्वारिकापुरी थाने की पुलिस सहित आयुर्वेदिक औषधि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान जामुन का चूर्ण, आंवले के चूर्ण द्वारा नकली दवाई का निर्माण करते हुए पाया गया। इस पर फैक्ट्री संचालक पर कई विभागों द्वारा कार्रवाई की गई। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित गुरु शंकर नगर गोंडावाले धाम मंदिर के पास अवैध रूप से कॉल सेंटर चला कर घर पर बिना लाइसेंस सेक्स पावर बढ़ाने आदि की दवाईयां बनाई जा रही थी। मुखबिर से सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच द्वारिकापुरी थाने की पुलिस सहित आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। यहां न्यू गोल्डन मोमेंट्स नाम से आयुर्वेदिक पाउडर और न्यू हाइट ग्रो नाम से आयुर्वेदिक पाउडर सहित कई बीमारियों के इलाज के पाउडर बनाकर बेचा जा रहा था। संचालक द्वारा अनुपयोगी पाउडर का उपयोग कर बिना मापदंड के नकली रूप से घर पर ही तैयार किया जाता था। यह किसी भी फार्मूले पर उपयोगी नहीं था और यहीं से कॉल सेंटर संचालित कर कई जिलों और राज्यों में इन्हें कोरियर के माध्यम से सप्लाई किया जाता था। मौके से गणेश गौर निवासी गुरु शंकर नगर को हिरासत में लिया गया है। वही विभाग द्वारा कई प्रकार के आयुर्वेदिक औषधि सहित मोबाइल एवं लैपटॉप जो कॉल सेंटर के उपयोग में आते थे जप्त किए गए हैं। यह गोरखधंधा द्वारकापुरी में कई वर्षों से संचालित किया जा रहा था और यहीं से लोगों को भ्रमित फोन कर दवाइयां सप्लाई कर एक मोटी रकम संचालक द्वारा कमाई जाती थी। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में बारीकी से जांच करने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!