मुम्बई से अपनी प्रेमिका से मिलने इंदौर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उज्जैन दर्शन के बाद वे दोनों इंदौर आए और युवती की छत पर बैठकर जमकर षराब पी। षराब पीने के बाद जैसे ही वह कमरे में आया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच षुरू कर दी है। पूरा मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के राजा बाग का बताया जा रहा हैं। मुम्बई निवासी दीपक इंदौर के राजा बाग काॅलोनी की एक युवती के साथ लिविन रिलेशनशिप में पिछले 2 सालों से था। दीपक मुम्बई से इंदौर आता जाता रहता था। बताया जा रहा हैं कि तीन दिन पूर्व ही मृतक दीपक युवती से मिलने इंदौर आया था। यहां आने के बाद दोनों उज्जैन दर्शन करने के लिए गए थे। उज्जैन से आने के बाद युवक ने युवती के छत पर बैठकर शराब पी। उसके बाद बाथरूम गया जहां वह गष खाकर गिर पड़ा। मुंह से फेस आने के बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही दीपक ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्नपूर्णा पुलिस ने दीपक के परिजनों को खबर कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। वही युवती के घर से पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक और चिप्स के पैकेट बरामद किए है। पुलिस युवती से पूछताछ में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









