इंदौर नगर निगम लगातार बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर अपनी कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी नगर निगम द्वारा कई बकायेदारों को यह हिदायत दी गई थी कि जल्द प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया जाए अन्यथा नगर निगम उन पर सख्त कार्रवाई करेंगी। सोमवार दोपहर को नगर निगम के सभी अधिकारियों द्वारा इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की प्रॉपर्टी को सील किया गया। इंदौर नगर निगम के राजस्व विभाग के आला अधिकारियों ने आज ट्रेड सेंटर सहित कई अन्य जगह प्रॉपर्टी सील की कार्रवाई की। इसमें अनिल संघवी और बॉम्बे ट्रेड सेंटर सहित अन्य जगहों पर प्राॅपर्टी सील की गई। इन सभी प्रॉपर्टीओं का लगभग 75 लाख के करीब बकाया प्रॉपर्टी टैक्स था, जिसे सील कर नगर निगम ने कार्रवाई की। गौरतलब है कि मार्च का महीना नजदीक है, जिसके चलते पुराने वित्तीय वर्ष में जितने भी बड़े बकायदार है उनकी प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम कार्रवाई कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









