पुलिस रिमांड पर बाॅबी, लगातार की जा रही है पूछताछ

जमीन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुए कुख्यात भूमाफिया बाॅबी छाबड़ा पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान बाॅबी छाबड़ा को खजराना थाने पर रखा गया है, जहां पुलिस के आला अधिकारी लगातार बाॅबी छाबड़ा से पूछताछ कर रहे है। इसके लिए अलावा पुलिस बाॅबी छाबड़ा से संबंधित गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं से जुड़े दस्तोवजों को खंगाल रही है। इसके साथ ही संस्था सदस्यों के भी बयान लिए जा रहे है। इसी कड़ी में रविवार को कनाड़िया थाने पर सेन्ट्रल गर्वमेंट हाउंसिग सोसायटी के बड़ी संख्या में सदस्य पहंुचे, जहां सीएसपी सहित थाना प्रभारी द्वारा बयान लिए गए। इस दौरान डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र कनाड़िया थाने पहंुचे और उक्त संस्था के सदस्यों से चर्चा कर सेन्ट्रल गर्वमेंट हाउंसिग सोसायटी के बारे में जानकारी जुटाई। सीएसपी एसके तोमर ने बताया कि भूमाफिया बाॅबी छाबड़ा द्वारा सोसायटी को लेकर जो फ्राॅड किए उनकी जानकारी निकाली जा रही है। सोयायटी के सदस्यों को ढूंढ कर उनके कथन भी लिए जा रहे है। इसके साथ ही पर्दे के पीछे रहकर भूमाफिया सोसायटी को कैसे संचालित करता था, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बॉबी छाबड़ा को पुलिस द्वारा उसकी बताई हुई नेचर नर्सरी, लसूड़िया के ऑफिस सहित जहां से क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ा था। मांगलिया स्थित हाईवे पर भी उसके कई ठिकानों पर छापा मारा गया है। फिलहाल अभी पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है, तो वहीं उससे जुड़े 2 दिन पहले कलेक्टर ऑफिस में भी कुछ कागज पुलिस द्वारा जप्त किए गए थे। फिलहाल पूरी कार्रवाई अभी बॉबी छावड़ा पर जारी है। आने वाले दिनों में बॉबी छाबड़ा से जुड़े जमीन के मामलों में कई और लोगों के नाम भी आने की संभावना पुलिस द्वारा गुप्त रूप से बताई जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!