इंदौर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही है, और पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम सी दिखाई दे रही है। फिर एक बार चोरों ने एक पेट्रोल पंप व्यवसाई के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का माल लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित बिचोली हप्सी रोड पर प्रकृति कॉलोनी में रहने वाले पेट्रोल पम्प व्यवसाय चरण जीत सिंह के घर 2 दिन पहले काम करने आए नए नौकर ने लाखों का सामान चोर लिया। नये नवेले नौकर ने पहले तो पूरे घर की काम करने के बहाने रेकी की, और फिर 2 दिन के अंदर ही घर के अंदर से कुछ माल और नगदी लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस घर में काम करने आए नौकर की तलाश कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









