इंदौर का यातायात सुगम करने के उद्देश्य से नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को नगर निगम का अमला अन्नपूर्णा रोड पर पहुंचा और सड़क पर कब्जा कर व्यापार करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इंदौर नगर पालिका निगम की कई टीमें यातायात व्यवस्थित करने के उद्देश्य से कार्यवाही कर रही है। सोमवार को भी नगर निगम की एक टीम अन्नपूर्णा मार्ग पर पहुंची और सड़क के साथ फुटपाथ पर कब्जा कर व्यापार करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की। नगर निगम का अमला जैसे ही अन्नपूर्णा मार्ग पर पहुंचा यहां दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने ताबड़तोड़ सड़क से अपना सामान हटाया तो कई दुकानदारों का सामान नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









