बेरोजगारी से तंग आकर कृषि छात्रों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन

इंदौर के कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। बेरोजगारी से तंग 500 से ज्यादा छात्रों ने कृषि महाविद्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक अर्धनग्न होकर मार्च निकाला और रिक्त पदों को भरने की मांग करते हुए कलेक्टर कार्यालय पर एडीएम बीबीएस तोमर को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का आरोप है कि पूर्व और वर्तमान सरकार ने छात्रों के पास आउट होने के बाद भी रिक्त पदों को नहीं भरा। कृषि महाविद्यालय के छात्र 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि इन 11 दिनों में कोई भी नेता या अधिकारी उनसे मिलने तक नहीं आया। इसी को लेकर आज विरोध स्वरूप अर्धनग्न होकर कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर के नहीं मिलने पर छात्रों द्वारा हंगामा भी किया गया। छात्रों का कहना है कि कृषि क्षेत्र में रुकी हुई पोस्ट और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में 11 फरवरी से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए हैं। कोई भी सरकार का नुमाइंदा हमारी परेशानी को पूछने तक नहीं आया है। इसी के विरोध में सोमवार को कृषि क्षेत्र के इंदौर के 12 कॉलेजों के 500 से ज्यादा छात्रों का गुस्सा सरकार के खिलाफ फूट पड़ा। छात्रों ने अर्धनग्न होकर मार्च निकाला और कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मार्च के दौरान छात्रों ने बताया कि मप्र में कृषि क्षेत्र में 5 हजार 129 पद खाली हैं। रैली में छात्रों ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि विभाग में सहायक संचालक कृषि अधिकारी के 264 पद रिक्त हैं, वहीं वरिष्ठ कृषि अधिकारी के 304 पद, कृषि विकास अधिकारी में 824 पद, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के 2 हजार 466 पद और उद्यानिकी विभाग में भी सैकड़ों पद रिक्त हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!