56 दुकान पर जारी विकास कार्यों का हुआ अवलोकन

इंदौर के 56 दुकान को विश्वस्तरीय स्मार्ट मार्केट के तौर पर स्थापित करने का काम जोर शोर से चल रहा है। इसी बीच नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे भी 56 दुकान पर जारी कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे इस दौरान संजय दुबे ने कहा कि, स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से नियत समय पर 56 दुकान का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।इंदौर नगर पालिका निगम ने 56 दुकान को विश्वस्तरीय मार्केट के तौर पर तब्दील करने का बीड़ा उठाया है। नगर निगम ने इसके लिए बकायदा एक गाइडलाइन तय की और 56 दुकानों पर जारी सभी कार्यों को 56 दिन में पूरा करने का लक्ष्य तैयार किया। नगर निगम द्वारा की जा रही इन्हीं तैयारियों और 56 दुकान पर जारी कार्यों का अवलोकन करने नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे पहुंचे यहां संजय दुबे ने 56 दुकान की पूरी कार्ययोजना को बारीकी से समझा और साथ ही साथ यहां जारी कार्यों की गति पर भी गौर किया। नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने इस दौरान कहा कि, स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से 9 मार्च तक 56 दुकान को विश्वस्तरीय मार्केट बनाए जाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। संजय दुबे ने यह भी कहा कि, सभी का यह प्रयास भी है कि, इंदौर सिर्फ स्वच्छता में नहीं बल्कि विकास कार्यों सहित प्रगति के हर कार्य में नंबर वन रहे। प्रमुख सचिव के निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त आशीष सिंह सहित निगम के तमाम अधिकारी भी मौजूद थे। दुबे ने कहा कि, राजबाड़ा पर नो व्हीकल जोन बनाया जाना बहुत ही जरूरी है। इसके बाद ही राजवाड़े का मूल स्वरूप निखर कर सामने आएगा। साथ ही दुबे ने संकेत दिए कि वर्तमान परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यानी मार्च से नगर निगम का भी वित्तीय संकट दूर होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!