पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे इंदौर

शनिवार को इंदौर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस प्रयास की सराहना की है। जिसमें उन्होंने शाहिनबाग पर बैठे लोगों को चर्चा के लिए बुलाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, देश में एनआरसी, एनपीआर जैसे कानून की आवश्यकता नहीं है। देश के आजाद होने से लेकर आज तक करीब एक करोड़ लोगों को नागरिकता दी जा चुकी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सीएए और एनआरसी का विरोध करते हैं। साथ ही अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते है कि, देश में असंवैधानिक इन दोनों कानूनों को वापस लिया जाए। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर चर्चा करते हुए कहा कि, कांग्रेस द्वारा किए गए सभी वादों को प्रदेश सरकार जरूर पूरा करेगी। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। अभी मात्र सवा साल हुआ है हमारा वचन पत्र 5 साल के लिए है। कमलनाथ सरकार द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। कमलनाथ सरकार प्रदेश में अच्छे तरीके से कार्य कर रही है। पूरी कांग्रेस पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ में है, और कमलनाथ सरकार अपना हर वादा पूरा करेगी। प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह के बयान को उन्होंने सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने इस तरीके का बयान नहीं दिया है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश का जीएसटी कंपनसेशन रोक लिया है। जिसके कारण किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा का अस्तित्व आज खतरे में है। वहीं सांसद वीडी शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर उन्होंने कहा कि इससे खुद शिवराज सिंह चैहान परेशान है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!