इंदौर में मुसाखेड़ी क्षेत्र से वाहन चोरी कर ले गए चोर की एमवाय हॉस्पिटल में अपना वाहन पहचान कर फरियादी ने चोर की जमकर पिटाई कर दी। शहर में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल परिसर का है, जहां एक शख्स की एक्टिवा चोरी हो गई थी, मौके पर पहुंचे एक्टिवा मालिक ने अपनी एक्टिवा पहचान ली और चोर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बता दें कि चोर ने मुसाखेड़ी क्षेत्र से एक्टिवा चुराई थी, चोरी के बाद चोर जब एक्टिवा लेकर एमवाय परिसर पहुंचा तो फरियादी भी एमवाय परिसर में पहुंच गया। जहां दोनों का आमना-सामना हुआ और फरियादी ने अपनी एक्टिवा पहचान ली। जिसके बाद चोर की जमकर पिटाई कर दी। वहीं चोर की पिटाई का ये हंगामा करीब एक घंटे तक परिसर में चलता रहा। इस दौरान चोर को फरियादी ने थप्पड भी मारे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









